सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven lakh residents are deprived of essential facilities like government hospitals and playgrounds.

Noida News: सरकारी अस्पताल, खेल के मैदान जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं सात लाख निवासी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh residents are deprived of essential facilities like government hospitals and playgrounds.
संजय शर्मा,इको विलेज 1 निवासी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कभी सीमित आबादी वाला क्षेत्र रहा आज ग्रेनो वेस्ट तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में शामिल हो चुका है। हजारों परिवार यहां बस चुके हैं। ऐसे में सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, खेल और सामुदायिक सुविधाएं कम पड़ने लगी हैं। यह कहना है क्षेत्र के लोगों का।

उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल न होने से निवासियों को काफी परेशानी होती है। बिसरख के सीएचसी में सुविधाएं सीमित हैं। 100 से अधिक सोसाइटियों में सात से आठ लाख लोग रहते हैं। उनके सामने निजी अस्पतालों में जाने के सिवाय दूसरा कोई विकल्प ही नहीं बचता है। नेफोवा की सदस्य श्वेता भारती ने बताया कि केवल निजी अस्पताल लूट का अड्डा बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सरकारी अस्पताल की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि लंबे समय से भरोसा दिया जा रहा है कि जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी लेकिन हर दिन दो से तीन घंटे जाम जूझना पड़ता है। ईकोविलेज-1 में रहने वाले राकेश ने बताया कि हनुमान मंदिर गोलचक्कर से लेकर चार मूर्ति तक जाम ही जाम रहता है। जिम्मेदार केवल समस्या के समाधान की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में बच्चों और युवाओं के लिए पर्याप्त खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि लंबे समय से बड़े सार्वजनिक खेल मैदान और आधुनिक खेल परिसर की मांग कर रहे हैं जहां क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य खेल गतिविधियां संचालित हो सकें।


जाम से परेशानी होती है। कई बार समस्या के हर कराने की मांग उठाई गई। -संजय शर्मा, ईकोविलेज-1


खेल मैदान न होने के कारण बच्चों और युवाओं को मंच नहीं मिल पा रहा है। -अनूप कुमार सोनी, गौड़ सिटी-1

कई परियोजनाएं अब तक अधूरी हैं। उन्हें जल्द से जल्द शुरु कराया जाए। -अशोक कुमार कौशिक, एम्स ग्रीन एवेन्यू

सरकारी अस्पताल की सुविधा न होने के कारण हम निजी हॉस्पिटल लूटे जा रहे हैं। -दिनकर कुमार, पंचशील ग्रीन-2
-----------------------------------------------------------
ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो लाने के लिए पीएमओ जाएंगे निवासी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट से भले ही सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया हो लेकिन निवासी मेट्रो के मुद्दे पर अब भी प्रखर हैं। मेट्रो की मांग को लेकर अगले सप्ताह उनकी पीएमओ में अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। नेफोवा संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पीएमओ के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल में हर सोसाइटी में मेट्रो को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था। उसकी कॉपी पीएमओ भी भेजी गई है। निवासी परेशान हैं। मेट्रो की सेवाएं नहीं होने के कारण उनके सामने सार्वजनिक परिवहन का संकट खड़ा है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) प्रबंधन को ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना के लिए रेलवे बोर्ड से एनओसी प्राप्त हो गई है। पीआईबी से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंत्रालय आवास एवं शहरी मामलों (महुआ) को भेजा जाएगा। यह प्रकिया कई बार हो चुकी है। अब तक कुछ निर्णय नहीं निकला है। पीएमओ में अधिकारियों के सामने इसका पास करने की गुहार लगाई जाएगाी।

संजय शर्मा,इको विलेज 1 निवासी

संजय शर्मा,इको विलेज 1 निवासी

संजय शर्मा,इको विलेज 1 निवासी

संजय शर्मा,इको विलेज 1 निवासी

संजय शर्मा,इको विलेज 1 निवासी

संजय शर्मा,इको विलेज 1 निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed