{"_id":"6a62112859fc4073ed0f1b53","slug":"sfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101004-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर के सामने से गाड़ी हटाने के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर के सामने से गाड़ी हटाने के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट गांव में घर के सामने से गाड़ी हटाने को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। कोट गांव में महावीर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की देर शाम को घर के सामने से गाड़ी हटाने को लेकर गांव के ही योगेश और विपिन ने गाली-गलौज की। जब गाली देने से मना किया तो विवाद हो गया। कुछ देर बाद उनके परिजन पिस्टल लेकर आ गए। योगेश और विपिन ने परिजन के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। हमला करने पर महावीर व उसका पुत्र तपन के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन