सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: हार्न बजाने पर कार सवार युवक को बेरहमी से पीटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
sfdg
विज्ञापन
- मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। नूंह-पलवल मार्ग पर स्थित उटावड मोड़ के पास रास्ता देने के लिए हार्न बजाने पर कार सवार युवक को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 के रहने वाले अकरम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ अप्रैल को अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से पुन्हाना जा रहा था। जब वह उटावड मोड़ पर पहुंचा तो उसके आगे सलमान नामक युवक बाइक चलाते समय फोन का इस्तेमाल कर रहा था। अकरम ने उसे साइड हटने के लिए हार्न बजाया, तो सलमान भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि सलमान ने अपनी बाइक अकरम की कार के आगे अड़ा दी और पास की एक पंचर की दुकान से लोहे की रॉड उठाकर अकरम पर हमला कर दिया। इस हमले में अकरम के हाथ और उंगली टूट गई। इसके बाद सलमान ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, सलमान के बुलाने पर करीब 25-30 लोग मौके पर जमा हो गए। आरोपियों ने उसके हाथ पीछे से पकड़ लिए और ईंट, पत्थर व राड से अकरम को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर उटावड़ थाना पुलिस ने कादिर, राशिद, इरफान, भुरु, असलम और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed