सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfgd

Noida News: डिजिटल दरवाजों से टूटी निजता की दीवार, हैक हुआ ख्वाबों का संसार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
sfgd
विज्ञापन
- इंस्टाग्राम पर सेंध लगाकर महिला के अश्लील फोटो कर दिए अपलोड
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र की सोसाइटी निवासी महिला के साथ साइबर अपराध की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सोसाइटी में रहने वाली महिला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी प्रतिभा और वीडियो कंटेंट लोगों तक पहुंचाती थीं। उनका अकाउंट अचानक कुछ दिन पहले हैक हो गया। शुरुआती तौर पर उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की जा चुकी है। लेकिन कुछ ही समय बाद उनके प्रोफाइल से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जाने लगे।
जैसे ही यह सामग्री इंटरनेट पर फैलनी शुरू हुई, देखते ही देखते वह वायरल हो गई। इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई, जब सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उन्हें लगातार अश्लील संदेश और धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे उनका मानसिक तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पीड़िता ने अपनी ही सोसाइटी की एक महिला और उसके सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह कोई सामान्य साइबर हमला नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत द्वेष के चलते रची गई सुनियोजित साजिश हो सकती है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमित खारी ने पुष्टि की है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इसमें साइबर एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अकाउंट कैसे हैक हुआ और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed