{"_id":"6a5a3d8edeea3c2ed00591c0","slug":"smart-meters-switched-from-prepaid-to-postpaid-bill-hasnt-arrived-yet-grnoida-news-c-1-noi1095-4511910-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्मार्ट मीटर प्रीपेड से हो गए पोस्टपेड... बिल अब तक नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्मार्ट मीटर प्रीपेड से हो गए पोस्टपेड... बिल अब तक नहीं आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल नहीं आने से परेशान उपभोक्ता लगा रहे दफ्तर के चक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्मार्ट मीटर की तकनीकी दिक्कतों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अब भी शहर के कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड तो कर दिए गए लेकिन उन्हें बिल प्राप्त नहीं हो रहा है। लगभग दो महीने से कई उपभोक्ता बिजली बिल के लिए निगम के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
सेक्टर-12 निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके घर में पांच किलोवॉट का कनेक्शन है। पहले तो मीटर को बगैर बताए पोस्टपेड से प्रीपेड स्मार्ट मीटर में तब्दील कर दिया गया लेकिन बाद में व्यवस्था पहले जैसी कर दी गई। इसके बाद से बिजली का बिल नहीं निकल रहा है। अधिकारियों के पास जाकर शिकायत भी की लेकिन समस्या जस की तस रही। सेक्टर-73 निवासी पूजा नेगी ने बताया घर में तीन महीने से बिजली का बिल नहीं आया है। ऑनलाइन चेक करने पर भी बिल नहीं दिखता है। सेक्टर-52 निवासी एनके श्रीवास्तव ने बताया पहले हर महीने बिल का मैसेज मोबाइल पर आता था लेकिन दो महीने से प्राप्त नहीं हुआ है। अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक उमेश सिंह यादव ने बताया जिनके मीटर में दिक्कतें थीं, उनको पोस्टपेड में तब्दील कर दिया गया है। अगर कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो उसका समाधान किया जाएगा।