सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Son murdered his father over non-payment of car instalment

बदायूं के ध्यानार्थ : कार की किस्त जमा नहीं करने के विवाद में बेटे ने की थी पिता की हत्या

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Son murdered his father over non-payment of car instalment
विज्ञापन
कार की किस्त जमा नहीं करने के विवाद में बेटे ने की थी पिता की हत्या
Trending Videos

एक मार्च को मिला था शव, कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने किया खुलासा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कार की किस्त जमा नहीं करने के विवाद में बेटे ने ही पिता की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी थी। घटना के पहले पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। एक मार्च को सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में शव मिला था।
कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जोड़ने वाली भारी पिन (रॉड) को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदायूं के जरीफनगर निवासी सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि एक मार्च को सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में एक शख्स का शव मिला था। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक की पहचान बदायूं के जरीफनगर निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई। वह फिलहाल सेक्टर-135 के यमुना डूब क्षेत्र में रह रहे थे। वह एक प्लांट में मिक्सर गाड़ी के ड्राइवर थे। उनके साथ दो बेटे, एक बेटी और पत्नी भी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी को उनकी पत्नी और एक बेटे और बेटी के साथ में गांव बदायूं चली गईं। वहीं बड़ा बेटा सतेंद्र कुमार अपने पिता राकेश के साथ में कमरे पर ही था। पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र के पास एक कैब थी। उसके और पिता के बीच गाड़ी की किस्त को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। दरअसल, राकेश कुमार ने अपने नाम पर एक कार खरीदी थी और उसे चलाने के लिए अपने बेटे सतेन्द्र को दे दी थी। गाड़ी की मासिक किस्त जमा करने की जिम्मेदारी बेटे की थी। पुलिस के मुताबिक पिछले दो महीने से किस्त जमा नहीं हुई थी, जिस वजह से पिता बेटे से नाराज थे। इसी विवाद में उसने डूब क्षेत्र में घर में लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी थी।

पिता की हत्या करने के बाद कार लेकर हो गया था फरार

घटना के अगले दिन जब राकेश काम पर नहीं पहुंचे तब ठेकेदार ने कई बार फोन किया लेकिन उठा नहीं। इसके बाद ठेकेदार उसके कमरे पर पहुंच गया। जहां पर राकेश लहुलुहान अवस्था में पड़ा मिला। उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को घटना की जानकारी दी। आरोपी पिता की हत्या करने के बाद कार लेकर फरार हो गया। सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वह भी मौके पर आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की लेकिन उसने रात में कमरे पर नहीं होने की बात कही। बाद में सब कुछ सामने आया तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed