सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Spartan Warriors win thanks to Shivam's bowling.

Noida News: शिवम की गेंदबाजी से स्पार्टन वॉरियर्स की जीत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Spartan Warriors win thanks to Shivam's bowling.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेंचुरियन कप मुकाबले में स्पार्टन वॉरियर्स ने श्रीराम सेना को 40 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन वॉरियर्स ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से मनोज शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन की उपयोगी पारी खेली। श्रीराम सेना के राहुल मल्होत्रा ने दो विकेट झटके। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम सेना की टीम 141 रन पर सिमट गई। स्पार्टन वॉरियर्स के शिवम ने गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed