फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Start of Orientation Week

Noida News: ओरिएंटेशन सप्ताह की शुरूआत

Mon, 03 Aug 2026 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Start of Orientation Week
नवप्रवेशी छात्रों के लिए शुरू हुआ ओरिएंटेशन सप्ताह
विज्ञापन

नोएडा। इंडियन क्यूलिनरी इंस्टिट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत बीबीए व एमबीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक प्रणाली, व्यावसायिक अवसरों, उद्योग की अपेक्षाओं और संस्थान की कार्य संस्कृति से परिचित कराना है। संस्थान का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में प्रवेशों की संख्या लगभग दोगुनी रही है। इस दौरान शेफ संजय बाबू दासारी ने एक पेशेवर शेफ के रूप में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक अनुशासन, निरंतर अभ्यास, नवाचार, समर्पण के महत्व और इसमें उपलब्ध विविध करियर अवसरों के बारे में बताया। शेफ वनीत मनोच ने भारतीय भोजन दर्शन को पंचमहाभूत पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से जोड़ते हुए बताया कि भोजन केवल पोषण का माध्यम नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और स्वास्थ्य के बीच संतुलन स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed