{"_id":"69ac3e6264320090780a366a","slug":"student-injured-in-tractor-collision-leg-amputated-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4702-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र घायल, काटना पड़ा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र घायल, काटना पड़ा पैर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र घायल, काटना पड़ा पैर
पीड़ित परिवार ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। बागपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से 11वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका एक पैर काटना पड़ा।
पीड़ित परिवार ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बागपुर गांव निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को उसका बेटा आयुष गांव के पुल के पास बाल कटवाने के बाद पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। परिवार का कहना है कि आयुष उनका इकलौता बेटा है। हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी चालक दलेरगढ़ गांव का रहने वाला है। शनिवार शाम पीड़ित परिवार दनकौर कोतवाली पहुंचा और आरोपी चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos