फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   students terrified by the menace of langurs.

Noida News: लंगूरों के आतंक से सहमीं छात्राएं

Mon, 03 Aug 2026 05:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
students terrified by the menace of langurs.
फोटो--
विज्ञापन

-पढ़ाई से लेकर प्रार्थना सभा तक हो रही प्रभावित
ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित कुमारी मायावती राजकीय इंटर कॉलेज में इन दिनों लंगूर बंदरों का आतंक छात्राओं और शिक्षकों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि बंदर अचानक परिसर में हमला करके हाथों से टिफिन, पानी की बोतल या अन्य सामान छीनने की कोशिश करते हैं। छात्रा खुशी व रेखा ने बताया कि हर दिन स्कूल आने से पहले मन में यही चिंता रहती है कि कहीं बंदर फिर हमला न कर दें। वहीं शिक्षकों का कहना है कि बंदरों के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अनुशासन बनाए रखना भी मुश्किल हो जाता है। छात्राओं, अभिभावकों और विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र से बंदरों को हटाने के लिए शीघ्र अभियान चलाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed