सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sunday was a holiday for protests, workers may take to the streets again today

Noida News: रविवार को रही प्रदर्शन की छुट्टी, आज फिर सड़क पर उतर सकते हैं कर्मी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sunday was a holiday for protests, workers may take to the streets again today
विज्ञापन
फेज-दो प्रदर्शन के मद्देनजर मुस्तैद रही पुलिस
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले तीन दिनों से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जारी कर्मचारियों का प्रदर्शन का रविवार को छुट्टी रही। हालांकि पुलिस मुस्तैद रही। कर्मचारियों के अनुसार, वह अपनी मांग को लेकर सोमवार को भी प्रदर्शन कर सकते हैं। फेस-दो में तीन दिनों से छह कंपनियों में के असंगठित कर्मचारी मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को प्रदर्शन न होने से सारे रास्ते खुले रहे और सुचारू रूप से यातायात जारी रहा।
दूसरी ओर पुलिस भी हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रही। इस बीच सरकारी अमले के बीच भी बैठकों और निरीक्षण का दौर जारी रहा, कई ठोस और कड़े फैसले भी लिए गए। हालांकि जब इस मामले को लेकर कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी वेतन बढ़ाने की प्रमुख मांग अभी भी पूरी नहीं हुई है। रविवार को अवकाश के चलते उन्होंने प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उनका कहना है कि वह आज यानी सोमवार को कंपनियां खुलने के दौरान प्रदर्शन कर सकते हैं। इस बीच पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों के अनुसार, बृहस्पतिवार को मामला बढ़ा। जब कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़ गए और कंपनियों की ओर से उन्हें नौकरी से निकालने समेत वेतन न बढ़ाने की बात स्पष्ट की। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। किसी ने भी काम नहीं किया और सड़कों पर उतर आए। पहले दिन एक दो कंपनियों के लोग ही इकट्ठा हुए, लेकिन अगले दिन यानी शुक्रवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए और असंगठित इन श्रमिकों का एक संगठित प्रदर्शन बन गया, जो अनवरत जारी रहा। इस बीच पुलिस संग भी कई बार तीखी नोक झोंक हुई और कई मार्ग प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed