फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teams from Gurugram and Noida won the STEM competition.

Noida News: गुरुग्राम व नोएडा की टीमों ने जीती स्टेम प्रतियोगिता

Mon, 03 Aug 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Teams from Gurugram and Noida won the STEM competition.
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित स्टेम प्रतियोगिता का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से आई 90 से अधिक टीमों के 500 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में इंजीनियरिंग डिजाइन, एंटरप्राइज, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, वर्बल प्रेजेंटेशन, पिट डिस्प्ले और नॉकआउट रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में छात्रों ने खुद तैयार किए गए रेसिंग कार मॉडल के जरिये अपनी इंजीनियरिंग और इनोवेशन की क्षमता दिखाई। फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम की टीम नाइटमेयर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नोएडा की टीम अनंतम रनर-अप रही। दोनों टीमें अब सिंगापुर में होने वाली स्टेम प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्टेम्फाई के फाउंडर एवं सीईओ यशराज सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को नई सोच, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर देती हैं। शारदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सिबाराम खारा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने हुनर और नए विचारों से देश का भविष्य मजबूत कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed