{"_id":"6a5a371f0496707d2a0ffcf9","slug":"technician-dies-after-suffering-electric-shock-while-repairing-ro-system-at-school-grnoida-news-c-1-noi1095-4511754-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल में आरओ की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आया तकनीशियन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल में आरओ की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आया तकनीशियन, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर-22 के निजी स्कूल की घटना, प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-22 स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में आरओ की मरम्मत करने पहुंचे तकनीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम को हुई घटना के बाद तकनीशियन के चचेरे भाई ने स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी विमलेश तिवारी ने कहा कि चचेरा भाई उमेश तिवारी सेक्टर-22 में रहते थे। वह आरडी पब्लिक स्कूल में भी समय-समय पर बिजली और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों की खराबी ठीक करने जाते थे। वह बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे स्कूल की ओर से उमेश को खराब आरओ ठीक करने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि मरम्मत के दौरान जैसे ही उसने आरओ को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया और उससे चिपक गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की आपूर्ति बंद कराकर उसे छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि मरम्मत कार्य के दौरान जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।