सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager visiting grandmother's house in Aligarh dies under suspicious circumstances.

Noida News: नानी के घर अलीगढ़ गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Teenager visiting grandmother's house in Aligarh dies under suspicious circumstances.
विज्ञापन
नानी के घर अलीगढ़ गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Trending Videos

यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाले किशोर की मंगलवार को अलीगढ़ में नानी के घर पर मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद ननिहाल के लोग उसे जेवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दयानतपुर गांव निवासी किशन कुमार पाल का बेटा अर्जुन रविवार को अपनी नानी के घर अलीगढ़ गया था। टप्पल के हेतलपुर गांव में उसका ननिहाल है और वह दो दिन से वहीं पर था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी। परिवार के लोग उसे लेकर जेवर के हॉस्पिटल पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार के लोगों से पूछताछ की। परिवार के लोगों ने लिखित रूप से प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण किशोर की मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed