फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tethered drones to guard the Shravan Shivratri fair and Kanwar Yatra

ग्रेनो: श्रावण शिवरात्रि मेले और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में टीथर्ड ड्रोन का पहरा, इलाकों में लाइव निगरानी

Mon, 03 Aug 2026 02:50 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 03 Aug 2026 02:50 PM IST
सार

टीथर्ड ड्रोन को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है, जहां कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहती है। ड्रोन की सहायता से पूरे क्षेत्र की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Tethered drones to guard the Shravan Shivratri fair and Kanwar Yatra
श्रावण शिवरात्रि मेले और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में टीथर्ड ड्रोन का पहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल नोएडा में श्रावण शिवरात्रि मेला, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। सोमवार को थाना बादलपुर क्षेत्र में टीथर्ड ड्रोन की तैनाती कर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी शुरू की गई। ड्रोन के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम और तकनीकी टीम लगातार लाइव फुटेज पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीथर्ड ड्रोन को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है, जहां कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहती है। ड्रोन की सहायता से पूरे क्षेत्र की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, भीड़ प्रबंधन से जुड़ी समस्या या सुरक्षा संबंधी चुनौती की तत्काल जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन


इसके साथ ही ड्रोन द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर फुटेज का विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई की जा सके। श्रावण मास में शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। ड्रोन निगरानी के अलावा प्रमुख मार्गों, चौराहों और मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात पुलिस तथा अन्य सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस का कहना है कि ड्रोन निगरानी के जरिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रखने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed