{"_id":"69ac3fd40cdb19b88a04ca89","slug":"the-driver-strangled-the-woman-to-death-for-rs-3-lakh-noida-news-c-1-noi1095-4024315-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन लाख के लिए चालक ने गला दबाकर की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन लाख के लिए चालक ने गला दबाकर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख के लिए चालक ने गला दबाकर की थी महिला की हत्या
कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल के पास सर्विस रोड पर मिले महिला के शव के मामले का कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी युवक व मृतका साथ रहना चाहते थे लेकिन दोनों शादीशुदा थे।
इसके बाद तीन लाख रुपये के लालच में आकर आरोपी ने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम ने आरोपी गणेशनगर, दिल्ली निवासी विक्की माथुर को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली में कार चलाता है। एडीसीपी ने बताया कि 2 मार्च को गुलशन मॉल के पास सर्विस रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। इसकी पहचान काली मंदिर रोड दिल्ली निवासी कविता के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच की तब पता चला कि कविता एक कार चालक से बातचीत करती थी। जिसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी होना शुरू हो गया था। घटना वाले से एक दिन पहले पति-पत्नी में कहासुनी हुई, उन लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस मौके पर बुलाई। हालांकि पुलिस ने दोनों का समझौता कर दिया। इसके बाद कविता अचानक घर से 3.50 लाख रुपये लेकर चालक विक्की माथुर से मिलने चली गई थी। कविता ने उससे शादी करने की बात शुरू की तो आरोपी विक्की ने बताया कि वह शादीशुदा है और शादी से मना कर दिया। इसके बाद महिला की हत्या कर आरोपी रुपये और उसका बैग लेकर फरार हो गया था।
Trending Videos