सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreants snatched the mobile phones of two people including a girl.

Noida News: बदमाशों ने युवती समेत दो का मोबाइल झपटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the mobile phones of two people including a girl.
विज्ञापन
बदमाशों ने युवती समेत दो का मोबाइल झपटा
Trending Videos

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग दो लोगों से मोबाइल छीन लिया। पीड़ितों ने संबंधित कोतवाली क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गेझा गांव में रहने वाली दिव्या अवाना 23 फरवरी की शाम कार से घर जा रही थीं। आगाहपुर पेट्रोल पंप के पास यूटर्न लेने के दौरान कार रोकी तो बाइक सवार बदमाश रास्ता पूछने के बहाने रुके। तभी दिव्या के हाथ से मोबाइल छीन ले गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं सेक्टर छह स्थित एक कंपनी में काम करने वाले विवेक विश्वकर्मा से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed