{"_id":"69a588bc19d62503ae0b613a","slug":"the-paper-was-easier-than-expected-and-brought-joy-children-celebrated-holi-with-great-enthusiasm-noida-news-c-23-1-lko1064-89130-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उम्मीद से आसान आए पेपर ने दिलाई खुशी, बच्चों ने जमकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उम्मीद से आसान आए पेपर ने दिलाई खुशी, बच्चों ने जमकर खेली होली
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी बोले- बीते पांच साल के प्रश्नपत्रों के आधार पर ही था इस बार का पेपर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। सोमवार को हुई सीबीएसई 10वीं की हिंदी की परीक्षा में पेपर उम्मीद से आसान आया तो विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पेपर देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने इस खुशी में जमकर होली खेली। माहौल में एक अलग ही हलचल थी। बच्चों का कहना था पेपर अच्छा हो गया तो अब होली भी खुलकर मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार हिंदी का पेपर उम्मीद से आसान आया था। जैसा शिक्षकों ने मार्गदर्शन दिया था। बीते पांच सालों के पेपर्स से जो तैयारी कराई थी, पेपर उसी पैटर्न पर था। लीना की बातों में पूरा आत्मविश्वास झलक रहा था। वहीं, जानवी यादव ने बताया कि उनका पेपर टाइम से 15 मिनट पूरा ही हो गया था। उम्मीद है 90 प्रतिशत से ऊपर नंबर मिलेंगे।
- पेपर बहुत अच्छा गया। 70 से ऊपर नंबर आ जाएंगे। - अंगद सिंह राजपूत
- 80 नंबर का पेपर था। पूरा हल किया। जैसा टीचर्स ने बताया था, वैसा ही आया। - गौरांग
- गणित के पेपर में कुछ कमी रह गई थी, लेकिन हिंदी ने उसे पूरा कर दिया। - प्रिंस
- पेपर अच्छा लेकिन लंबा था। इस कारण हल करने में थोड़ा ज्यादा समय लगा। - समृद्धि त्रिपाठी
- पेपर आसान था, लेकिन उदाहरण वाले प्रश्नों में भाषा को लेकर थोड़ी दिक्कत हुई। - सारन्या रावत
- पेपर अच्छा रहा। एक-दो सवाल थोड़े मुश्किल थे, लेकिन प्रश्नपत्र संतुलित था। - अद्वितिया
Trending Videos