{"_id":"6a7b2adc8867b938b002e01b","slug":"the-police-welcomed-the-kanwariyas-by-showering-them-with-flower-petals-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102964-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने कांवड़ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने कांवड़ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पुलिस ने कांवड़ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
ग्रेटर नोएडा। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था लगातार कड़ी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सिरसा गांव से निकले कांवड़ियों के जत्थे को घंघोला गांव से सुरक्षित तरीके से निकलवाकर सिरसा तक सकुशल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे के गांव घंघोला पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस ने कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मार्ग पर निगरानी रखी और उन्हें सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया। कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पुलिस के इस स्वागत से कांवड़िए भी उत्साहित नजर आए। कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।