{"_id":"6a7b2c86121e0025ea03363f","slug":"dr-tritiya-saxena-appointed-as-cmo-of-shamli-district-grnoida-news-c-1-noi1095-4600370-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डॉ. तृतीय सक्सेना बने जनपद शामली के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डॉ. तृतीय सक्सेना बने जनपद शामली के सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. तृतीय सक्सेना बने जनपद शामली के सीएमओ
नोएडा। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक व एनेस्थेटिक डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना को जनपद शामली का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। सोमवार देर रात में शासन से नियुक्ति पत्र आने के बाद नोएडा जिला अस्पताल में उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। 2011 से जिला अस्पताल में एनेस्थेटिक एवं वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में तैनात रहे डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना कोरोना महामारी के समय अस्पताल में अपनी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ दायित्व का निर्वहन करते हुए सैंकड़ों मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। उत्तर प्रदेश चिकित्सा अनुभाग के विशेष सचिव रवि रंजन ने डॉ. तृतीय कुमार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से पद ग्रहण करने के लिए कहा है। जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. असद महमूद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक फरीद बाबू समेत अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। ब्यूरो