सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The rally will draw a huge crowd, and the party has intensified its preparations.

Noida News: रैली में उमड़ेगा जनसैलाब, पार्टी ने तेज की तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
The rally will draw a huge crowd, and the party has intensified its preparations.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। लोकार्पण समारोह के मौके पर आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बड़ी तादाद में लोगों के जुटने की उम्मीद है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। रविवार को तिलपता स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि रैली में दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया हैं। बैठक में धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, पवन रावल, अरुण प्रधान, सरदीप नागर, पवन नागर, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री चंद्रमणि भारद्वाज और योगेश चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed