सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The session will run from April 1 to February, and the unit test will be held in July.

Noida News: एक अप्रैल से फरवरी तक चलेगा सत्र, जुलाई में होंगे यूनिट टेस्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
The session will run from April 1 to February, and the unit test will be held in July.
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर
Trending Videos

10 जनवरी तक पूरा करना होगा 10वीं-12वीं का पाठ्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। नए सत्र में पहली बार विद्यार्थियों को मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी भाषा में प्रार्थना करने या किसी विद्यालय में कोई अन्य भाषा प्रचलित हो तो उसमें करने का प्रावधान किया है। समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से प्रार्थना सभा में रोजाना प्रमुख खबरों को पढ़वाने का प्रावधान भी होगा। साथ ही कठिन शब्दों के उच्चारण, अर्थ और वाक्य प्रयोग भी बताए जाएंगे। एक अप्रैल से लेकर फरवरी तक सत्र संचालित होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ‘नया सवेरा कार्यक्रम’ के तहत विद्यालयों में दो दिन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों से जीवन मूल्यों, अनुशासन, करियर और दिनचर्या पर संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही हैंड्स-ऑन एक्टिविटीज, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग, वैज्ञानिक प्रयोग, गणितीय खेल और प्रयोगशाला गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन योग और ध्यान सत्र भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे सत्र के दौरान कब क्या होगा
शैक्षणिक सत्र प्रारंभ - एक अप्रैल से
प्रथम यूनिट टेस्ट (9वीं से 12वीं तक) - जुलाई में

अर्द्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं - सितंबर के चौथे हफ्ते में

अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं - अक्तूबर में
10वीं व 12वीं का पाठ्यक्रम - 10 जनवरी 2027 तक पूरा करना होगा

9वीं व 11वीं का पाठ्यक्रम - 25 जनवरी 2027 तक पूरा करना होगा

प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं - 11 जनवरी 2027 से

9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं - 1 फरवरी 2027 से

बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं - 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक

बोर्ड परीक्षाएं - फरवरी 2027 में
----------------
नए सत्र से पहले परिषदीय स्कूलों में पहुंचेगी कॉपी-किताबें

यमुना सिटी (संवाद)। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में 30 मार्च से पहले कॉपी-किताबें पहुंचा दी जाएंगी। वहीं, जल्द ही इन्हें विद्यार्थियों में नि:शुल्क वितरित कर दिया जाएगा। 30 मार्च को वर्तमान शैक्षणिक का परिणाम भी घोषित होना है। नए सत्र की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके, इसके लिए इससे पहले आगामी सत्र को लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी राशिद खान ने बताया कि विभाग की ओर से कॉपी और किताबों की खेप विद्यालयों में जल्दी ही भेज दी जाएंगी। इनके मिलते ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपी और किताबों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा ताकि नए सत्र में पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed