{"_id":"6a81d8674c198ea654058f15","slug":"the-spirit-of-patriotism-resonated-the-tricolour-fluttered-proudly-grnoida-news-c-1-noi1095-4615760-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गूंजा देशभक्ति का जज्बा, शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गूंजा देशभक्ति का जज्बा, शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर, सोसाइटियों, स्कूल समेत अन्य संस्थानों में हुए कार्यक्रम, 3,200 फीट लंबा तिरंगे संग निकाली यात्रा
नोएडा (संवाद)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर की सेक्टर, सोसाइटियों, स्कूल समेत अन्य संस्थानों के साथ-साथ देशभक्ति का रंग छाया रहा। विभिन्न सोसाइटियों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संस्था नवऊर्जा युवा मंच की ओर से शहर में सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-4 से सेक्टर-31 के बी-ब्लॉक पार्क तक 3,200 फीट लंबा तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। जिसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा विधायक पंकज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं शहीद स्मारक पर कैप्टन शशिकांत शर्मा के माता सुदेश शर्मा और पिता लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा को ने पुष्पांजलि अर्पित की।
नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 प्रशासनिक भवन में सीईओ कृष्ण करुणेश ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर एसीईओ वंदना त्रिपाठी, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, नोएडा एम्पलॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
मॉडर्न स्कूल ने अपने सिग्नेचर पॉडकास्ट मॉडर्न वॉइसेस की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस विशेषांक के साथ की। इसमें पूर्व मार्कोस कमांडो और भारत के पहले दिव्यांग आयरनमैन प्रवीण तेवतिया ने विद्यार्थियों से संवाद किया। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य एचएस वशिष्ठ ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में समारोह का विशेष विषय वंदे मातरम् के 150 वर्ष रहा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो डॉ. अनीता मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों की स्मृति में 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। विंग कमांडर एके द्विवेदी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ देश निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महामाया बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि दीपक रावत ने छात्राओं को शिक्षा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। एमिटी विश्वविद्यालय में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उल्लास, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सोसाइटियों में दिखा उत्साह
सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश, सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर, प्रतीक स्टाइलोम, सेक्टर-107 स्थित प्रतीक एडिफिस, सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज और सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-76 स्थित जेएम ऑर्किड, सेक्टर-143 सिक्का क्रणम ग्रिन्स, सेक्टर-78 सिक्का क्रमिक ग्रींस, सिक्कला किमंत्रा ग्रींस, स्काईटेक मेट्रोट, आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट और आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में ध्वजारोहण किया गया। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया, सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण, आम्रपाली प्लेटिनम, गौर ग्रेड्योर, सेक्टर-120 की आरजी रेजिडेंसी, प्रतीक लॉरेल और आम्रपाली जोडियक समेत कई सोसाइटियों में भी निवासियों ने उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाया। सेक्टर-93 की पार्श्वनाथ सोसाइटी, एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट, ग्रैंड ओमैक्स, फॉरेस्ट स्पा, सिटी सोसाइटी, सेक्टर-134 की जेपी कॉसमॉस, आदित्य सेलिब्रिटी होम्स और सेठी मैक्स रॉयल में भी तिरंगा फहराया गया। सेक्टर-107 स्थित हार्ट बीट सोसाइटी में नोफा के अध्यक्ष के साथ तिरंगा फहराया गया। सेक्टर-100 के सेंचुरी अपार्टमेंट और लोटस बुलेवर्ड में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं महागुन मॉर्फियस कैंपस और द फॉरेस्ट स्पा, सुपरटेक केपटाउन में भी ध्वजारोहण समारोह हुए। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. जैसलाल भी शामिल रहे।
मंदिरों में फहराया तिरंगा
15 अगस्त को विभिन्न मंदिर परिसरों में झंडारोहण के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। वहीं सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर, सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर और सेक्टर-62 स्थित अय्यप्पा मंदिर में भी ध्वजारोहण हुआ।
सेक्टरों में गूंजा वंदे मातरम्
सेक्टर-105 में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सेक्टर-22 एफ ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान सभी सेक्टरवासियों ने एक साथ सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड में ध्वज फहराया और सभी देशभक्ति से रंगे रहे। इसी तरह सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने ध्वज फहराया। जहां महासचिव केके जैन, पवन यादव, विजय भाटी, प्रदीप वोहरा समेत अन्य लोग शामिल रहे। इसी तरह सेक्टर-12 में पोरवा अध्यक्ष व भारत सरकार में पूर्व सचिव रहे डॉ. तरसेम चंद ने ध्वज फहराया। सेक्टर-122 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, सेक्टर-51 में डीडीआरडब्ल्यूए, सेक्टर 47, 52, अरावली अपार्टमेंट, सेक्टर-62,117, कृष्णा अपार्टमेंट, गरिमा अपार्टमेंट, 116, 108, 82, 66, 45, 49, 34, 35, 27, 92 समेत अधिकतर सेक्टरों में ध्वजारोहण किया गया। सेक्टर-42 में बीसी प्रधान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया।
व्यापारियों ने गाया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, किया सलाम
सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर मार्केट में युवा व्यापार मंडल की ओर से ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने ध्वजारोहण करने के बाद सभी के साथ एक स्वर में वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत गाया। इसी तरह सेक्टर-73 की विवेकानंद गली में आर्य नगर के व्यापारियों ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने सेक्टर 6 स्थित एनईए परिसर में आईआईए ने सेक्टर 57 में, सेक्टर-10 में एमएसएमई अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा और सेक्टर 5 हरौला की जनरेटर मार्केट में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन की ओर से ध्वजारोहण किया गया। चेयरमैन नरेश कुच्छल ने सभी के साथ वंदे मातरम् गीत गाया। सेक्टर 63 में उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा चेयरमैन डॉ पीयूष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।