सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three-day national seminar begins

Noida News: तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Three-day national seminar begins
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय विरासत संस्थान के पुरालेख, पुरालिपि व मुद्राशास्त्र विभाग द्वारा सोमवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई। कुलपति और राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक गुरमीत सिंह चावला ने बताया कि इससे अभिलेखों, प्राचीन लिपियों और मुद्राओं के माध्यम से भारतीय इतिहास के विभिन्न आयामों को समझने में मदद मिलेगी। मुख्य वक्ता और पुरातत्व विभाग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीआर मणि ने अभिलेखों और प्राचीन मुद्राओं को इतिहास का अत्यंत विश्वसनीय स्रोत बताया। इस मौके पर पुरालेख, पुरालिपि और मुद्राशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अनूपा पांडे, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। ब्यूरो
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed