सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   tractar crushed a girl, death

Noida News: अनियंत्रित ट्रैक्टर बना काल, गली में खेल रही मासूम बच्ची को कुचला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
tractar crushed a girl, death
विज्ञापन
-घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अलीवर्दीपुर गांव में सोमवार को ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं। जब मौसी के घर आई 11 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के वक्त बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। वहीं सूचना पर पहुंची ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक उमर मोहम्मद परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते है। उनकी गाजियाबाद में ही मोबाइल की दुकान है। पत्नी दो बच्चों (लड़कियों) के साथ ईद मनाने के लिए रविवार को अर्लीवर्दीपुर गांव में अपनी बहन के घर आई थी। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे छोटी पुत्री अल्फिया (8) अपने मामा की बेटी तूबा के साथ घर के बहर खेल रही थी। तभी मौरंग से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर उसकी ओर बढ़ी और उसे कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हादसे की भयावह तस्वीर साफ नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि गली में एक डंपर खड़ा था और उसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर खड़ा था। अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ा और वहां खेल रहे बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में जा गिरी। इस दौरान अल्फिया उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं तूबा भी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गई थी। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में छाया मातम : मृतक बच्ची के चाचा जाकिर ने बताया कि अल्फिया गाजियाबाद के स्कूल में पढ़ती थी। वह पहली कक्षा की छात्र थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर गली में स्टार्ट खड़ा है। आरोप है कि चालक ने जानबूझकर वारदात को अंजाम दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। ईद जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। मामले में कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article