सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cyber fraudsters arrested for duping people in the name of investing in the stock market

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Two cyber fraudsters arrested for duping people in the name of investing in the stock market
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज गिरफ्तार
Trending Videos

खाते में 7.14 लाख फ्रीज, देशभर में इन पर साइबर क्राइम की 17 शिकायतें मिलीं

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले और जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो जालसाजों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम पर खुले बैंक अकाउंट में ठगी के 1.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं और कई राज्यों में 17 शिकायतें दर्ज हैं।
इनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की जांच में इनके बैंक खातों में करीब 7.14 लाख रुपये की रकम मिली है, जिसे फ्रीज किया गया है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर थाने की पुलिस ने रामपुर निवासी रईस और उधम सिंह नगर निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देने वाले साइबर गिरोह से जुड़े हुए हैं। पीड़ित इन दोनों के खातों में रकम ट्रांसफर कर रहे थे। आरोपी कमीशन लेने के बाद हवाला और अन्य माध्यम से रुपये ठगों को ट्रांसफर कर देते थे। इसमें रईस साइबर ठगी से आए पैसे को अपने बैंक खाते में मंगाता था, जबकि जितेंद्र अलग-अलग लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाने और उनमें ठगी की रकम मंगाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed