{"_id":"69c94e3ea4010c1de10d8bde","slug":"two-floor-home-fall-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5425-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर के गांव नीमका में ढ़हा दो मंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर के गांव नीमका में ढ़हा दो मंजिला मकान
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
-मकान खाली होने के कारण नहीं हुई किसी तरह की जनहानि
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के गांव नीमका में रविवार को खेतों के बीच में खड़ा दो मंजिला मकान अचानक से ढ़ह गया। मकान ढ़हने की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। राहत इस बात की रही कि मकान खाली था और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए प्राधिकरण की ओर से आसपास के गांवों का अधिग्रहण किया गया है। जिसके बाद उन्हें खाली करा दिया गया है। रविवार को गांव नीमका में खेत में बना मकान अचानक से ढ़ह गया। जिसके बाद क्षेत्रीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलाकर मलवा हटवाना शुरू किया और आसपास के लोगों को हिदायत दी कि वह किसी भी खाली पड़े मकान के आसपास बिल्कुल न जाएं। अधिकारियों ने बताया कि अधिग्रहित हो चुकी जमीनों में किसी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं है। वहीं जेवर थाना प्रभारी ने बताया कि मकान खाली था और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Trending Videos