सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two girl missing

Noida News: नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
two girl missing
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। शहर की अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली दो नाबालिग किशोरियों को एक युवक और एक महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 3 मार्च को घर से कहीं चली गई। आरोप है कि गोपाल नाम का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वहीं दूसरे मामले में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले बरेली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री (17) को बबीता नाम की महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। उन्हें आशंका है कि उक्त महिला उसकी कहीं जबरन शादी करवा सकती है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed