फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two shelters to be built for 1,800 stray dogs.

Noida News: 1800 लावारिस कुत्तों के लिए बनेंगे दो शेल्टर

Fri, 17 Jul 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Two shelters to be built for 1,800 stray dogs.
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शहर में सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्ते हटाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-123 में दो बड़े डॉग शेल्टर बनवाने जा रहा है। इसमें एक डॉग शेल्टर में 1200 वहीं दूसरे 600 कुत्ते रह सकेंगे। इनकी लागत 12 और 3.5 करोड़ रुपये अनुमानित है। बड़े डॉग शेल्टर में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर भी बनेगा। शुक्रवार को लावारिस कुत्तों के प्रबंधन को लेकर प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने समीक्षा बैठक की। बैठक में इन डॉग शेल्टर को लेकर प्रस्तुतिकरण भी हुआ। वर्क सर्कल से यह जानकारी दी गई कि अभी कुल 950 कुत्तों को अलग-अलग शेल्टर होम में रखने की व्यवस्था है। सेक्टर-94 में घायल, बीमार व चोटिल कुत्तों को रखा जाता है। यहां पर दो और डॉग शेल्टर बनवाने की तैयारी है। दोनों शेल्टर की 150-150 कुत्तों की क्षमता होगी। यह टेंडर प्राधिकरण की तरफ से जारी किए जा चुके हैं। सीईओ ने तैयारी को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed