सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unauthorized double-decker buses to be investigated

Noida News: अनधिकृत डबल डेकर बसों की होगी जांच, गड़बड़ी पर होंगी जब्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized double-decker buses to be investigated
विज्ञापन
-फोटो

ओवरलोडिंग के कारण होते हैं हादसे, सुरक्षा पर ध्यान नहीं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सड़कों पर चल रहीं अनधिकृत डबल डेकर बसों में गड़बड़ी मिली तो उन्हें जब्त किया जाएगा। डबल डेकर बसों के कारण कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई जानें तक जा चुकी हैं। भविष्य में हादसें न हों, इसके लिए परिवहन विभाग ने बसों की जांच का फैसला लिया है। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों की बसोंं की जांच होगी और मानक पूरी नहीं करने पर बसों को सीज किया जाएगा।
डबल डेकर बसों का विभाग के पास आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। जांच होने पर उनकी संख्या का भी अंदाजा मिल जाएगा। अतिरिक्त मुनाफे के चक्कर में बस संचालक निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियों को बस में बैठा लेते हैं। तीस से चालीस यात्रियाें की संख्या वाली बस में हादसे के दौरान पचास से साठ सवारियां मिलती हैं। इसके अलावा छत पर अत्यधिक सामान भी बांध दिया जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि हादसों पर रोक लगाने के लिए बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हो चुके हैं कई हादसे
यमुना एक्सप्रेसवे पर कई डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो चुके हैं। दनकौर थानाक्षेत्र में सामान लदी बस ओवरटेक के दौरान पलट गई थी। इसमें संख्या से ज्यादा सवारियां थीं। ऐसे ही दिवाली के दौरान बस में आग भी लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed