{"_id":"6a046aa7251d6e98d40e19c4","slug":"up-to-90-percent-subsidy-will-be-available-for-goat-rearing-noida-news-c-23-1-lko1064-94620-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बकरी पालन के लिए मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बकरी पालन के लिए मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार की बकरी पालन योजना के तहत पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। योजना के तहत लाभार्थी को एक बकरा और पांच बकरियां पालनी होंगी। खास बात यह है कि अब इस योजना का लाभ सभी वर्गों के लोग उठा सकेंगे। पशुपालन विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि गौतमबुद्धनगर के लिए अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
अब तक यह योजना केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए थी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दुग्ध उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत कुल 60 हजार रुपये की परियोजना पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इसमें करीब 54 हजार रुपये बकरियां और बकरा खरीदने पर खर्च होंगे, जबकि 6 हजार रुपये उनके पालन-पोषण और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है, लेकिन जिले के लिए अब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। लक्ष्य मिलते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos