{"_id":"6a2954959d3853507f0057e2","slug":"water-pipeline-bursts-waterlogging-causes-inconvenience-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97063-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी की पाइपलाइन फटी, जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी की पाइपलाइन फटी, जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
देव राज तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सेक्टर 3 डी ब्लॉक में निवासी बोले एक महीने में आठ बार फटी पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 डी ब्लॉक में मंगलवार को पानी की मुख्य पाइपलाइन फट गई। इससे इलाके में भारी मात्रा में पानी बहने लगा और सड़क पर जलभराव हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में पिछले एक महीने में आठ से नौ बार पाइपलाइन फट चुकी है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन ठीक करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके बजाय पूरी पाइपलाइन बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही इस समस्या के कारण घरों में पानी का प्रेशर काफी कम हो जाता है और कई बार लोगों को बाहर से पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ती हैं। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद सड़क पर घंटों तक पानी बहता रहा, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल विभाग की तरफ से पानी की फटी हुई पाइपलाइन को ठीक कराया गया।
- हमारे सेक्टर में बार-बार पाइपलाइन फटने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। देव राज तिवारी
- पाइपलाइन बार-बार फटने की वजह से घरों में पानी का प्रेशर बहुत कम हो जाता है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। - प्रमोद कुमार प्रजापति
- एक महीने में आठ से नौ बार पाइपलाइन फट चुकी है। समस्या का हल नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। - इंदर भाटी
- लगातार जलभराव के कारण सड़कें खराब हो रही हैं। गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो जाता है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए- विवेक चौहान
जाकनारी मिलते ही कराई गई मरम्मत
प्राधिकरण के जल विभाग की ओर बताया गया कि जैसे ही पाइपलाइन फटने की सूचना मिली, टीम को मौके पर भेजा गया। पाइपलाइन को बुधवार सुबह तक ठीक कर दिया गया है। अब इलाके में पानी का प्रेशर सामान्य कर दिया गया है। पाइपलाइन नेटवर्क की जांच भी की जा रही है।