सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging in the basement of Eco Village-1 after the rain

Noida News: बारिश के बाद इको विलेज-1 के बेसमेंट में जलभराव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the basement of Eco Village-1 after the rain
अरुण गुप्ता,पीड़ित निवासी
विज्ञापन
- निवासियों ने सफाई, ड्रेनेज सुधार और अधूरे निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग उठाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लगातार बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी के बेसमेंट में जलभराव हो गया है। पानी के साथ कूड़ा-कचरा जमा होने से बदबू फैल रही है और निवासियों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और अधूरे निर्माण कार्य के कारण हर वर्ष मानसून में यह समस्या सामने आती है। निवासियों के अनुसार बेसमेंट में लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जबकि ड्रेनेज सिस्टम भी पर्याप्त नहीं है। इसके चलते बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता और कई दिनों तक जमा रहता है। जलभराव से मच्छरों के पनपने और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सोसाइटी के लोगों ने प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से जल्द पानी निकासी, नियमित सफाई और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है।



लोग बोले-

बेसमेंट में जमा गंदे पानी और कचरे से बदबू फैल रही है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है। -आशीष बिजपुरिया

हर बारिश में जलभराव होता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया। -मारुति वर्मा

अधूरा निर्माण और खराब ड्रेनेज व्यवस्था इस समस्या की सबसे बड़ी वजह है। -पुनीत गिरी

बारिश का पानी लंबे समय तक बेसमेंट में जमा रहता है, जिससे बदबू और परेशानी बढ़ जाती है। -अरुण गुप्ता

अरुण गुप्ता,पीड़ित निवासी

अरुण गुप्ता,पीड़ित निवासी

अरुण गुप्ता,पीड़ित निवासी

अरुण गुप्ता,पीड़ित निवासी

अरुण गुप्ता,पीड़ित निवासी

अरुण गुप्ता,पीड़ित निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed