सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman who went for walk in Greater Noida bitten by dogs

UP: महिला पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, शरीर पर कई जगह काटे; जख्म थे इतने गहरे कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला के बेटे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि वह आई ब्लॉक में रहते हैं। उनकी मां मिथलेश प्रतिदिन शाम को टहलने के लिए जाती हैं। जब वह टहलने के लिए पार्क में पहुंची उसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। किसी प्रकार उन्होंने भागने का प्रयास किया तब तक कुत्तों ने उनके पैर में कई जगह पर काट लिया।

woman who went for walk in Greater Noida bitten by dogs
महिला को कुत्तों ने बुरी तरह काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा दो में रहने वाली एक महिला को शाम को टहलने भारी पड़ गया। सेक्टर के पार्क में टहल रही महिला पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। जब तक उन्होंने बचने का प्रयास किया तब तक उनके तीन से चार जगह पर कुत्तों ने काट लिया। कुत्तों के काटने के कारण उन्होंने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। 

Trending Videos

महिला को करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती
महिला के बेटे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि वह आई ब्लॉक में रहते हैं। उनकी मां मिथलेश प्रतिदिन शाम को टहलने के लिए जाती हैं। जब वह टहलने के लिए पार्क में पहुंची उसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। किसी प्रकार उन्होंने भागने का प्रयास किया तब तक कुत्तों ने उनके पैर में कई जगह पर काट लिया। उन्होंने बताया कि जख्म इतने गहरे थे कि मां को तत्काल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाए हैं
इसके साथ ही उन्होंने अभी एक से दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लावारिस कुत्तों के कारण अब घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन किसी न किसी को कुत्ते अपना शिकार बना ले रहे हैं। अभी हाल ही में तीन से चार लोगों को काट चुके हैं। कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत भी की गई, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed