फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Won the match by 13 runs

Noida News: 13 रन से जीता मुकाबला

Mon, 10 Aug 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Won the match by 13 runs
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एसीएस क्रिकेट पवेलियन में चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में दादा ड्रैगन्स डीडी ने बैट स्मैशर्स को 13 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। दादा ड्रैगन्स डीडी की जीत के हीरो कुणाल रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर बैट स्मैशर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दादा ड्रैगन्स डीडी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 240 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कुणाल ने अपनी पारी के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैट स्मैशर्स की टीम ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन 19.5 ओवर में 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह दादा ड्रैगन्स डीडी ने 13 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed