सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work on the skywalk has been stalled for two months.

Noida News: दो महीने से बंद पड़ा स्काईवॉक का काम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Work on the skywalk has been stalled for two months.
विज्ञापन
दो महीने से बंद पड़ा स्काईवॉक का काम
Trending Videos


10वीं डेडलाइन 25 जून, इस पर भी काम पूरा होना मुश्किल

नोएडा प्राधिकरण की नोएडा मेट्रो व आइकिया कंपनी के साथ हुई बैठक

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ब्लू लाइन के सेक्टर-52 व एक्वा लाइन के 51 मेट्रो स्टेशन के बीच बनकर तैयार अधूरे स्काईवॉक का पिछले दो महीने से काम बंद पड़ा हुआ है। काम शुरू करवाने से पहले नोएडा प्राधिकरण, नोएडा मेट्रो व बीच के प्लॉट की आवंटी आइकिया कंपनी की बैठक हुई है।
इस बैठक में स्काईवॉक के प्रस्तावित नए काम में फिर से डिजाइन में बदलाव की बात सामने आई है। स्काईवॉक अधूरा पड़ा होने की वजह से ब्लू और एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों को सहूलियत नहीं मिल पा रही है। तपती धूप में दोनों मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियां चढ़कर यात्री सफर पूरा कर रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने जल्द काम शुरू करवाने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि एनएमआरसी के साथ हुई बैठक में बन चुके स्काईवॉक को आगे ले जाकर बाएं मोड़कर जोड़ने की डिजाइन में बदलाव पर चर्चा कर ली गई है। इसको लेकर आईआईटी की मंजूरी भी ली गई है। गौरतलब है कि परियोजना की 10वीं डेडलाइन 25 जून है। परियोजना प्राधिकरण के वर्क सर्कल-3 में आती है, जिसका प्रभारी कुछ दिन पहले ही वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा को बनाया गया है। जून-2023 में इस स्काईवॉक का निर्माण शुरू होने के साथ 5 महीने में काम पूरा करने का दावा नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया था लेकिन इसके बाद काम पूरा होने की 9 तारीखें खाली गुजर चुकी हैं। परियोजना की मौजूदा समय में लागत 33.50 करोड़ रुपये अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों स्टेशनों के बीच फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-3 ने मंगलवार को सेक्टर-52-51 मेट्रो स्टेशन के बीच यात्रियों के आवागमन के लिए बने फुटपाथ से रेहड़ी-पटरी का अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वर्क सर्कल ने यहां लगने वाली सभी अवैध दुकानें हटवाईं। इसके साथ ही अगले 8 दिन लगातार अभियान जारी रखने का दावा किया है। रास्ता साफ होने से मेट्रो यात्रियों का आवागमन सरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed