{"_id":"6a1f02e73b35c3b5800f80e4","slug":"video-greater-noida-teacher-shared-views-regarding-english-language-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु मंत्र: अंग्रेजी भाषा सबसे सरल, डरने की नहीं, समझने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु मंत्र: अंग्रेजी भाषा सबसे सरल, डरने की नहीं, समझने की जरूरत
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:50 PM IST
ग्रेटर नोएडा। अंग्रेजी भाषा सबसे सरल है। कभी कभी छात्र अंग्रेजी के नाम से डर जाते हैं। हमें इससे डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। किसी भी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले हमें उसे समझना होगा। हिंदी भाषी प्रदेश में बच्चे न ही हिंदी में परफेक्ट हो पाते हैं और न ही अंग्रेजी में। हमें भाषा को सीखने के लिए काफी अभ्यास करना होगा। अभ्यास करते समय याद रखें कि जो शब्द कठिन लगे। उसे कई बार लिखें। सबसे अधिक छात्र परीक्षा के दौरान परेशान दिखाई देते हैं। परीक्षा से पहले से हमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जब भी कहीं फंसे तो अपने शिक्षक से जरूर बात करें। सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने के कारण कई बार छात्र किताबों से दूर हो जाते हैं। किताब से हमें दोस्ती करनी होगी। किताब पढ़ने की आदत हमें डालनी होगी। कई बार बड़ी से बड़ी समस्या का हल हमें किताबों में मिल जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।