सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exports from Uttar Pradesh cross Rs 2 lakh crore for the first time, Gautam Buddha Nagar tops the state

UP: पहली बार उत्तर प्रदेश से निर्यात 2 लाख करोड़ पार, एक्सपोर्ट मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल

नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार

इस मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूपी से 2,01,241 करोड़ रुपये का माल यूएसए, यूके, यूएई, जर्मनी और नेपाल भेजा गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15,182 करोड़ रुपये अधिक है। 

Exports from Uttar Pradesh cross Rs 2 lakh crore for the first time, Gautam Buddha Nagar tops the state
उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पहली बार यूपी से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुएं निर्यात की गई हैं। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूपी से 2,01,241 करोड़ रुपये का माल यूएसए, यूके, यूएई, जर्मनी और नेपाल भेजा गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15,182 करोड़ रुपये अधिक है। 

Trending Videos


इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। देश के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश की भागीदारी करीब 5.2 प्रतिशत रही है। गौतमबुद्ध नगर से 97,703 करोड़ का निर्यात हुआ है। जिले की हिस्सेदारी और बढ़ेगी क्योंकि प्रदेश सरकार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण को भव्य बनाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यात में टॉप-10 जिले
गौतमबुद्ध नगर    97,703 करोड़
गाजियाबाद        18,728 करोड़
कानपुर नगर      10,823 करोड़
मुरादाबाद          10,639 करोड़
आगरा               8,907 करोड़
अलीगढ़             8,253 करोड़
भदौही               6,162 करोड़
उन्नाव                5,569 करोड़
संभल                3,521 करोड़
अमरोहा             2,825 करोड़

5 साल में निर्यात की स्थिति
वर्ष           निर्यात (करोड़ में)
2021-22    1,56,897
2022-23    1,74,037
2023-24    1,70,340
2024-25    1,86,059
2025-26    2,01,241

निर्यात में देश के टॉप-5 राज्य
राज्य             2025-26           2024-25
गुजरात    9,76,783 करोड़    9,83,210 करोड़
महाराष्ट्र    6,19,845 करोड़    5,57,271 करोड़
तामिलनाडु    5,24,382 करोड़    4,41,185 करोड़
कर्नाटक    3,03,642 करोड़    2,58,222 करोड़
उत्तर प्रदेश    2,01,241 करोड़    1,86,060 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed