{"_id":"6a1f4183a875f587030e6fa3","slug":"minor-altercations-and-anger-turn-bloody-three-murders-in-delhi-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Three Murders: मामूली कहासुनी और गुस्सा खूनी, दिल्ली में तीन हत्याएं; नाबालिगों की संलिप्तता से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Three Murders: मामूली कहासुनी और गुस्सा खूनी, दिल्ली में तीन हत्याएं; नाबालिगों की संलिप्तता से बढ़ी चिंता
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ नमेश पांडेय उर्फ अमन (22) और चिराग उर्फ अमन (20) को पकड़ लिया है।
आरोपियों की तलाश...
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
द्वारका के बिंदापुर इलाके में हंसी-मजाक के बीच पिता को अपशब्द कहने से आक्रोशित नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर सोनू (24) को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ नमेश पांडेय उर्फ अमन (22) और चिराग उर्फ अमन (20) को पकड़ लिया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने हत्यारोपियों के एक अन्य साथी को दबोचने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि सोनू कुमार परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता, भाई व चाचा हैं। सोनू छोटा-मोटा काम करता था। मंगलवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि केडी बैंक्वेट हॉल, द्वारका मोड़ के पास एक युवक को कुछ लड़कों ने बुरी तरह पीटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में सोनू को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर मुगलवार को तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू मारकर युवक की ली जान, दोस्त पर आरोप
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी में सोमवार देर रात 26 वर्षीय ललित कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ललित के दोस्त मोहित पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के भगत सिंह कॉलोनी में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ललित का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान मिले। मौके पर पहुंची क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि ललित अपने परिवार के साथ ब्रह्मपुरी स्थित जैन स्वीट्स वाली गली में रहता था। परिवार में उसके माता-पिता, तीन भाई और एक बहन हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। ललित के भाई हिमांशु ने बताया कि उसका भाई साप्ताहिक बाजारों में टेबल किराये पर देने का काम करता था। सोमवार शाम उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकल गया।
न्यू उस्मानपुर में किशोर की चाकू से गोदकर हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार देर रात 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार 12 से 15 युवकों ने अभिषेक का पीछा कर चाकू से करीब 15 वार किए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार दोपहर तक दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान विवेक ठाकुर (21) और निक्की (21) के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू भी बरामद किया है। अन्य की तलाश जारी है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि अभिषेक परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर के पांचवें पुश्ते पर रहता था। परिवार साप्ताहिक बाजारों में सामान बेचता है। पुलिस जांच में छह महीने पुरानी रंजिश हत्या की वजह के रूप में सामने आई है। परिजनों के अनुसार, एक नाबालिग आरोपी का अभिषेक के परिवार से विवाद हुआ था। उस दौरान अभिषेक के जीजा ने गाली-गलौज का विरोध किया था।