{"_id":"69bc2d84c19abc828a0d17cc","slug":"worship-in-the-societys-temple-was-prevented-leading-to-a-scuffle-between-the-builder-and-the-residents-noida-news-c-23-1-lko1064-90399-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी के मंदिर में पूजा करने से रोका, बिल्डर और लोगों के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी के मंदिर में पूजा करने से रोका, बिल्डर और लोगों के बीच नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
बिना अनुमति किया गया है मंदिर का निर्माण, जबकि निर्माण से पहले मंजूरी जरूरी : बिल्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चैत्र नवरात्र पर ग्रेटर नोएडा की हेमिस्पेयर सोसायटी में बने मंदिर में पूजा-अर्चना करने पर बिल्डर और निवासियों के बीच विवाद हो गया। निवासियों का आरोप है कि हाल ही में परिसर में बने मंदिर में उन्हें बिल्डर ने पूजा करने से रोकने की कोशिश की।
लोगों ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन निवासी मंदिर में पूजा कर रहे थे। तभी बिल्डर समेत करीब 6-7 लोगों ने निवासियों को पूजा करने से रोकने की कोशिश की। इस पर सोसाइटीवासियों और बिल्डर के बीच नोकझोंक हो गई। उन्होंने बिल्डर की इस कार्रवाई को मनमाना और असंवैधानिक बताया। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। एहतियातन सोसाइटी में पुलिस निगरानी कर रही है।
वहीं, बिल्डर का कहना है कि सोसाइटी में इस मंदिर को बगैर नक्शा पास कराए और बिना अनुमति के बनाया गया है, जबकि किसी भी निर्माण से पहले संबंधित प्राधिकरण से मंजूरी जरूरी होती है।
Trending Videos