सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority will celebrate its foundation day for the first time in Yamuna City.

Noida News: पहली बार यमुना सिटी में यमुना प्राधिकरण मनाएगा स्थापना दिवस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority will celebrate its foundation day for the first time in Yamuna City.
विज्ञापन
- स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह का होगा आयोजन
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन होगा। इसी वर्ष 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। यमुना सिटी में पहली बार प्राधिकरण का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

यीडा की स्थापना 24 अप्रैल 2001 को हुई थी। प्राधिकरण की योजना के अनुसार समारोह में बॉलीवुड कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रागनी भी होगी। इस दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें क्षेत्र के विकास और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण का कार्यालय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर ओमेगा में संचालित हो रहा है। जबकि यमुना सिटी में कार्यालय शिफ्ट करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। हमेशा प्राधिकरण अपना स्थापना दिवस मौजूदा कार्यालय पर ही मनाता है। पहली बार समारोह यमुना सिटी में आयोजित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की बढ़ती पहचान और विकास को रेखांकित किया जा सकेगा।

यमुना सिटी में दिखने लगा विकास, एयरपोर्ट रहेगा मुख्य आकर्षण
स्थापना के शुरुआती वर्षों में प्राधिकरण क्षेत्र का विकास बहुत अधिक नहीं दिखाई दिया। 2021 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। अब जल्द ही एयरपोर्ट में कॉमर्शियल फ्लाइट भी उड़ेंगी। इसके अलावा यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट, मेडिकल डिवाइस पार्क समेत तेजी से औद्योगिक निवेश बढ़ा है। वहीं, यमुना सिटी में बसावट भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed