सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young swimmers showcase their prowess at the district sub-junior swimming competition.

Noida News: जिला सब जूनियर स्विमिंग प्रतियोगिता में नन्हे तैराकों ने दिखाया दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Young swimmers showcase their prowess at the district sub-junior swimming competition.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिसरख स्थित ओलम्पिया अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका स्विमिंग प्रतियोगिता में जिले के नन्हे तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-6, 8, 10 और 11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 50 मीटर फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ऑरम बिष्ट, आरोही रॉय, वियान सिंह, आयु त्यागी, गर्गी वर्मा और नक्षत्रा अरविंद ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं और बच्चों को अनुशासन, मेहनत तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed