सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth accused of harassment arrested in student's suicide

Noida News: छात्रा की आत्महत्या मामले में प्रताड़ना का आरोपी युवक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of harassment arrested in student's suicide
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं आरोपी और पीड़ित
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रताड़ित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतका के पिता ने बिहार के सीतामढ़ी निवासी युवक चंदन पर प्रताड़ना, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए थे।
सीतामढ़ी निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह महीने पहले परिवार के साथ दिल्ली आने के दौरान ट्रेन में उनकी मुलाकात चंदन से हुई। एक ही जिले के होने से परिचय बढ़ा और आरोपी युवक ने उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित अपने कमरे पर ठहरने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी ने उनका और पुत्री का नंबर ले लिया। कुछ समय बाद आरोपी ने बेटी को पढ़ाई के लिए नोएडा बुलाने का सुझाव दिया और अच्छे कॉलेज में दाखिला दिलाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने निजी कॉलेज में करवाया नामांकन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने ही नॉलेज पार्क स्थित एक निजी कॉलेज में उनकी बेटी का डिप्लोमा कोर्स में नामांकन कराया और रहने की व्यवस्था की। करीब पांच महीनों से वह आरोपी की देखरेख में ही रह रही थी। जब उसे पता चला कि उनकी पुत्री गांव के एक युवक से बात करती है तो उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित पिता का कहना है कि 21 अप्रैल की रात बेटी ने फोन कर बताया कि आरोपी ने युवक से बात नहीं करने की धमकी दी है।
इसके बावजूद 25 अप्रैल की शाम युवक से बात करने पर आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया और धमकाया कि उसका निजी फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। पिता का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed