{"_id":"6a0c4d86bd4814a92e07222b","slug":"nsui-protests-against-neet-exam-and-three-language-policy-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137006-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नीट परीक्षा और तीन भाषा नीति के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नीट परीक्षा और तीन भाषा नीति के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया थाली-ताली प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नीट परीक्षा को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर छात्र संगठन एनएसयूआई ने शास्त्री भवन के बाहर नीट 2026, सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग और स्कूलों में नौवीं और दसवीं में लागू की गई तीन भाषा नीति के विरोध में थाली-ताली प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन ने आरोप लगाया कि लगातार परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों और छात्र विरोधी नीतियों के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि देशभर के छात्र शिक्षा मंत्रालय की लगातार विफलताओं से आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ओएसएम को लेकर फैली भ्रम की स्थिति और तीन-भाषा नीति को जबरन लागू करने जैसे फैसलों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा।
Trending Videos