{"_id":"69f25e1f09e6d5778d065807","slug":"nuh-police-crack-down-on-cyber-fraudsters-two-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-111658-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नूंह पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नूंह पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग व फर्जी प्रोफाइल से कर रहे थे ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। नूंह जिले में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, पहले मामले में साइबर थाना नूंह टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबर की निगरानी के आधार पर दिल्ली-अलवर रोड स्थित हीरा लाल स्कूल के पास से राकिब नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी जांच में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, फर्जी व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट, इंस्टाग्राम प्रोफाइल, क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के जरिए धोखाधड़ी के प्रमाण मिले। आरोपी के खिलाफ गुजरात व कर्नाटक सहित कई राज्यों से शिकायतें दर्ज हैं।
वहीं दूसरे मामले में थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असफाक को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह फेसबुक फॉलोवर बढ़ाने, फर्जी प्रोफाइल और क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों को ठगता था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हैं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
Trending Videos