{"_id":"693a7360dfbdefe731016383","slug":"another-arrest-made-in-pakistan-espionage-and-terror-funding-case-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में सातवीं गिरफ्तारी, एक और युवा वकील गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में सातवीं गिरफ्तारी, एक और युवा वकील गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, तावडू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरियाणा के मेवात क्षेत्र में चल रहे बड़े पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सातवीं गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तावड़ू उपमंडल के गांव भंगोह निवासी युवा वकील नयूब पुत्र जफरुद्दीन के रूप में हुई है। एसआईटी के एक अधिकारी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नयूब को तीन दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। लंबी पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos
आरोप है कि नयूब इस मामले के मुख्य आरोपी और पहले गिरफ्तार युवा वकील रिजवान खरखड़ी निवासी का करीबी सहयोगी था। दोनों गुरुग्राम कोर्ट में साथ प्रैक्टिस करते थे। नयूब रिजवान के साथ हवाला और टेरर फंडिंग के लेन-देन में सक्रिय था और पंजाब कई बार साथ गया था। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें पांच आरोपी पंजाब (जालंधर व अमृतसर) के हैं, जबकि दो मेवात के वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात से इस साल पाक जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी हुई है। गत मई 2025 में तावडू के गांव कांगरका से तारीफ को गिरफ्तार किया, इसके बाद नगीना क्षेत्र के गांव राजाका से अरमान, फिर खरखड़ी से वकील रिजवान टेरर फंडिंग व हवाला केस में गिरफ्तार किया गया तो अब भंगोह से वकील नयूब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्टार एक्स यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की
जानकारी के मुताबिक नयूब पुत्र जफरुद्दीन भी पेशे से एडवोकेट है। जिसने स्टार एक्स यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। बताया जा रहा है कि आरोपी नयूब एडवोकेट रिजवान के पास ही प्रैक्टिस करता था। जिससे वह हमेशा संपर्क में रहता था। एडवोकेट रिजवान ने ही पाकिस्तान से हवाला के जरिए लाखों रुपये प्राप्त किए और ये रकम पंजाब के अमृतसर-जालंधर क्षेत्र में जासूसी गतिविधियों के लिए वितरित की गई थी। नयूब के पिता के मुताबिक पुलिस ने उसे बीते रविवार को हिरासत में पूछताछ के लिए लिया था। लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार को गिरफ्तारी की सूचना बृहस्पतिवार को लगी जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रही है।