{"_id":"6a84b098a1acae6837089a3e","slug":"collision-between-auto-rickshaw-and-canter-on-tawdu-bhiwadi-road-one-youth-dead-four-injured-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114656-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: तावड़ू भिवाड़ी मार्ग पर ऑटो-कैंटर की टक्कर, एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: तावड़ू भिवाड़ी मार्ग पर ऑटो-कैंटर की टक्कर, एक युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। तावड़ू-भिवाड़ी मार्ग पर चुंधिका गांव के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह 16 अगस्त को परिवार के साथ मथुरा से भिवाड़ी ऑटो से घर लौट रहे थे। चुंधिका गांव के पास भिवाड़ी की तरफ से आ रहे कैंटर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। भूपेन्द्र के हाथ, पैर और सिर में चोट आई। उनकी पत्नी सोमवती देवी के सिर व पैर में चोट लगी।
साथ बैठे भूपेन्द्र के साले के दो लड़के मनोज और कपिल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल तावडू ले जाया गया, जहां से कपिल और मनोज को नूंह रेफर कर दिया गया। इसके बाद मनोज को सफदरजंग अस्पताल और कपिल को ट्रामा सेंटर नोएडा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।