{"_id":"6a7db93e62a23668e005aff6","slug":"copper-worth-six-crore-rupees-unaccompanied-by-documentation-was-seized-from-a-goods-train-nuh-news-c-340-1-del1011-150495-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: मालगाड़ी से छह करोड़ का बिना दस्तावेज तांबा पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: मालगाड़ी से छह करोड़ का बिना दस्तावेज तांबा पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के साथ मिलकर जीएसटी विभाग की कार्रवाई, तांबे के साथ दो टन एल्युमिनियम सिल्लियां भी जब्त
ई-वे बिल और चालान के बिना 50 टन तांबा ले जाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली माल एवं सेवा कर विभाग ने मालगाड़ी से करीब छह करोड़ रुपये का बिना दस्तावेज तांबा पकड़ा है। विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई में करीब 50 टन तांबा और दो टन एल्युमिनियम सिल्लियां जब्त की हैं। माल के परिवहन के लिए वैध दस्तावेज, ई-वे बिल और चालान नहीं मिले। विभाग को सूचना मिलने के बाद डीजीएसटी की टीम ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर फ्रेट ट्रेन नंबर 00629 पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन में माल की जांच की। जांच में तीन वैगनों में रखा करीब 50 टन तांबा धातु और तांबा स्क्रैप मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। यह ट्रेन कर्नाटक के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। विभाग ने ट्रेन की आवाजाही पर लगातार नजर रखी। दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों वैगनों में रखे माल को हिरासत में ले लिया गया।
एल्युमिनियम भी मिला : जांच के दौरान करीब दो टन एल्युमिनियम सिल्लियां भी मिलीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। विभाग अब जब्त माल का विस्तृत मूल्यांकन कर रहा है। आगे की कार्रवाई जीएसटी नियमों के तहत की जाएगी।