{"_id":"6a7db5fe670094d68101ebe3","slug":"the-tricolour-will-wave-in-the-hands-of-underprivileged-children-a-special-procession-will-be-held-on-independence-day-nuh-news-c-340-1-del1011-150489-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: वंचित बच्चों के हाथों में लहराएगा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी विशेष यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: वंचित बच्चों के हाथों में लहराएगा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी विशेष यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंद और वंचित बच्चों को राष्ट्रीय पर्व से जोड़ने के लिए एक फाउंडेशन की ओर से विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। यात्रा में बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे। फाउंडेशन की संस्थापक संध्या सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के हर बच्चे को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में शामिल होने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में तिरंगा सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि उनके सपनों, उम्मीदों और देश के प्रति प्रेम का प्रतीक है। आज के बच्चे ही आगे चलकर देश का भविष्य तय करेंगे। ऐसे में उनमें देशभक्ति के साथ एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना जरूरी है। फाउंडेशन के अनुसार, तिरंगा यात्रा के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें यह संदेश भी देंगे कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। यात्रा में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के जरिए स्वतंत्रता दिवस को उनके लिए यादगार बनाने की तैयारी है।