फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Courts cannot examine the adequacy of material for issuing an LOC: Delhi High Court

अदालतें एलओसी जारी करने के लिए सामग्री की पर्याप्तता नहीं जांच सकतीं : दिल्ली हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा कि अदालतें यह आकलन नहीं कर सकतीं कि लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने वाले प्राधिकरण के पास पर्याप्त सामग्री थी या नहीं। न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने कहा कि अदालत एलओसी जारी करने वाले प्राधिकरण की व्यक्तिपरक संतुष्टि पर अपील की तरह बैठकर फैसला नहीं कर सकती।



पीठ ने टिप्पणी की, एलओसी जारी करने के फैसले की न्यायिक समीक्षा पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन अदालत प्राधिकरण की व्यक्तिपरक संतुष्टि पर अपील की तरह बैठकर यह आकलन नहीं कर सकती कि जिस सामग्री के आधार पर फैसला लिया गया, वह पर्याप्त थी या नहीं। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि सामग्री सिर्फ अनुमान पर आधारित हो या अदालत को वह बिल्कुल बेबुनियाद लगे, तो वह नागरिक के मौलिक अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करे। लेकिन अदालत खुद यह तय नहीं कर सकती कि प्राधिकरण के पास उपलब्ध सामग्री गुणात्मक या मात्रात्मक रूप से पर्याप्त थी या नहीं। यह फैसला गारमेंट एक्सपोर्टर विकास चौधरी के खिलाफ आयकर विभाग के कहने पर जारी एलओसी को रद्द करने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश को खारिज करते हुए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed